फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJYM demonstrated against Akhilesh

Firozabad News: भाजयुमो ने अखिलेश के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 15 Sep 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJYM demonstrated against Akhilesh
फिरोजाबाद। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में छदामीलाल जैन मंदिर चौराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्हें हिंदू विरोधी मानसिकता का बताते हुए नारेबाजी की।भाजयुमो कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान सपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू विरोधी मानसिकता के हैं। इसी कारण सनातन समाज के मठाधीश के बारे में घटिया सोच रखते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देवी देवताओं को गाली देने का काम कर रहे हैं। हिंदू समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। ऐसे नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विकास, देश दीपक, हेमंत कुमार, दीपक, राहुल, रोहित, ध्रुव, संकेत, हिमांशु, अजय, प्रियांशु, ओमवीर सिंह, आशीष, किशन, पियूषआदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

----
महंतों के अपमान को हिंदू समाज नहीं करेगा बर्दाश्त
टूंडला। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मठाधीशों पर दिए बयान को लेकर भाजपाइयों व हिंदूवादी संगठनों रोष है। शनिवार को भाजयुमो पदाधिकारियों अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार दोपहर दो बजे सुभाष चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अखिलेश यादव ने हिंदू महंतों को अपमानित करने का काम किया है। मठ में मंदिरों में महंत रहते हैं। महंतों का अपमान कोई भी हिंदू बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी इस बयान की घोर निंदा करती है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जुबिन भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, महीपाल निषाद, गुड्डा दीक्षित, विश्वनाथ गुप्ता, देवांशु उपाध्याय, नवीन गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed