फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's foundation day will be celebrated today, party flag will be hoisted at every booth

Firozabad News: भाजपा का स्थापना दिवस आज मनेगा, प्रत्येक बूथ पर फहरेगा पार्टी का झंडा

Sat, 05 Apr 2025 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day will be celebrated today, party flag will be hoisted at every booth
भाजपा का स्थापना दिवस आज मनेगा, प्रत्येक बूथ पर फहरेगा पार्टी का झंडा
विज्ञापन

- पार्टी पदाधिकारी झंडा फहराने के साथ सेल्फी करेंगे अपलोड
- 13 से 25 तक मनाएंगे भारत रत्न बाबा साहब की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले के सभी बूथों पर मनाया जाएगा। पार्टी का झंडा लगाने के साथ सेल्फी लेकर उसे अपलोड करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ से लेकर मंडल, जिला कार्यालय पर बूथों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जसराना विधानसभा में बैठक करके इसकी जानकारी दी। 8 एवं 9 को सक्रिय सदस्य सम्मेलन होगा। दस से 13 अप्रैल तक गांव चलो अभियान होगा। 9 अप्रैल को विधानसभा की बाइक रैली निकालेंगे। 13 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाएंगे। 13 को बाबा साहब की प्रतिमा पर साफ सफाई, दीप प्रज्जवलन, 14 अप्रैल को बाबा साहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा। 15 से 25 अप्रैल तक संगोष्ठी होगी।

बैठक में सिरसागंज पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, जिला कोषाध्यक्ष विपिन शिवहरे, डॉ शोभित सिंह, गुरुदत्त सिंह, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, सिरसागंज नगर अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, राजवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed