फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP will come again in 2024: Jaiveer Singh

2024 में एक बार फिर आएगी भाजपा : जयवीर सिंह

Sun, 17 Sep 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP will come again in 2024: Jaiveer Singh
शिकोहाबाद। सनातन धर्म का न कोई अंत था और न है, वह तो शाश्वत है। अगर कोई सनातन धर्म को खत्म करने के सपने देख रहा है, तो ऐसे मुंगेरीलाल के सपनों का कोई अंत नहीं होता। वो सिर्फ यहीं उलझे रहेंगे और भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटों पर अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कामगारों के लिए शुरू हुई विश्वकर्मा योजना का लाइव प्रसारण देखते हुए एक निजी होटल में कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश तरक्की कर रहा है। जी-20 में दुनिया भारत का लोहा मान रही है। लोकसभा चुनाव का भविष्य अभी से तय हो गया है कि 2024 में एक बार फिर से भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग जनपद में 100 करोड़ रुपये से विभिन्न काम शुरू कराने जा रहा है। इसमें चंद्रवार मंदिर, रामलीला मैदान, अवगंगा श्मशान घाट, सिरसागंज में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की संचालन सीए अवधेश पाठक ने किया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुनील टंडन, सुनील शर्मा, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed