फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP started exercise to grab the chair of District Panchayat

जिला पंचायत की कुर्सी हथियाने के लिए बीजेपी ने शुरू की कवायद

Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP started exercise to grab the chair of District Panchayat
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा के जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई नेता सपा से निष्कासित सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे। हरिओम यादव की पत्नी और बेटा दोनों जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ ही कई नेता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में लगे हैं। कई जिला पंचायत सदस्य समर्थन के नाम पर विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे हैं तो कोई संगठन में भागीदारी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी निर्दलीय पंचायत सदस्यों के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाना चाहती है। सपा से निकाले गए विधायक की पत्नी रामसखी और बेटा विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू दोनों अपना चुनाव जीत कर आए हैं। उधर समाजवादी पार्टी के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा है। ऐसे में सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने भी जोड़तोड़ शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं की सपा से निष्कासित विधायक हरिओम यादव से मुलाकात को इसी का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं विधायक का कहना है कि भाजपा के नेताओं से उनके निजी संबंध हैं, लिहाजा आवास पर आने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed