फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP pledges to develop India and win the 2027 elections at the training camp

Firozabad News: भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग में विकसित भारत और 2027 चुनाव फतह का लिया संकल्प

Sat, 23 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP pledges to develop India and win the 2027 elections at the training camp
टूंडला में भाजपा के प्र​शिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाग लेते पदा​धिकारी व कार्यकर्तासंवाद - फोटो : टूंडला में भाजपा के प्र​शिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाग लेते पदा​धिकारी व कार्यकर्ता संवाद
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा मोती इंपीरियल रिज़ॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्र हुए, जिसमें आठवां सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश मीडिया पैनल में शामिल दीपक बघेल और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तकनीकी जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता टूंडला विधायक प्रेम पाल सिंह घनगर ने की। नवम सत्र क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ता विकास और संगठन की बारीकियों पर संवाद किया। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अश्विनी भारद्वाज ने की। दसवें सत्र में मुख्य वक्ता सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


ग्यारहवां व समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन पर बोलते हुए दावा किया कि यहां से प्रशिक्षित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुनः प्रचंड विजय दिलाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री आकाश शर्मा ने किया। इस दौरान जिला वर्ग प्रभारी अनिल चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक व हरिओम यादव, मोहनदेव शंखवार, टूंडला चेयरमैन भंवर सिंह चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, विपिन शिवहरे, हनुमंत सिंह बघेल, दिनेश गुप्ता, संजय चक, नीलम दिवाकर, रेखा उपाध्याय, नीतू श्रीवास्तव, अल्पना शर्मा, राजुला तोमर आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed