फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP leader's car stolen from outside his house, incident captured on CCTV

Firozabad News: घर के बाहर से भाजपा नेता की कार चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's car stolen from outside his house, incident captured on CCTV
कार चोरी के बाद कैमरे चेक करती पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र से एक भाजयुमो नेता के घर के बाहर से उनकी कार चोरी कर ले गए। सुबह जगार होने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भरत नगर जलेसर रोड निवासी सूरजपाल बघेल भाजपा युवा मोर्चा में मंत्री हैं। उन्होंने बीती रात कार अपने मकान के बाहर खड़ी की थी। सुबह जगार होने पर बाहर जाकर देखा तो कार चोरी हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर कार चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं। चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed