फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP leader son died on spot after being hit by canter in Firozabad

UP News: कैंटर ने मारी टक्कर, भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर मौत; लोगों में आक्रोश

Sat, 27 Jul 2024 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 10:39 PM IST
सार

सुहागनगरी में कैंटर की टक्कर से भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर मौत हो गए। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन
BJP leader son died on spot after being hit by canter in Firozabad
कैंटर ने मारी टक्कर, भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर मौत; लोगों में आक्रोश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की रात कैंटर की टक्कर से भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा लोगों ने जमकर हंगामा किया। एसपी देहात एवं सीओ जसराना ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी रतनपाल सिंह चौहान का 30 वर्षीय पुत्र रानू मूक बधिर है। वह शनिवार की रात 9:45 बजे सब्जी मंडी पर किसी काम से जा रहा था। तभी शिकोहाबाद की तरफ से आ रही कैंटर ने उसे रौंद दिया। कैंटर की रौंदने से रानू की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स पहुंचने के साथ ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी अंजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि अगर पुलिस चाहती तो वाहन को पकड़ा जा सकता था। क्षेत्राधिकारी अनिवेष कुमार सिंह ने बताया कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। लोगों को समझा कर शांत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed