फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP government is respecting the interests of traders: Baby Rani Maurya

Firozabad News: व्यापारियों के हितों का सम्मान कर रही है भाजपा सरकारः बेबी रानी मौर्य

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government is respecting the interests of traders: Baby Rani Maurya
व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकां - फोटो : व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय व व्यापारी नेता। संवाद
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल का व्यापारी महाकुंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि व्यापारी के हितों का सम्मान भाजपा सरकार कर रही है। उनकी समस्याओं को निदान करने के साथ केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट देने का काम किया है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा सहित उनकी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दीप जलाकर किया। जबकि प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि व्यापार मंडल महानगर के द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एक अनूठा प्रयास है। व्यापार मंडल इसी तरह के कार्यक्रमों के साथ व्यापारियों में जागरूकता लाने का काम करता रहे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है। सभी का विश्वास जीतने का काम किया है। हम व्यापारियों के हित में अनेक काम कर रहे हैं। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के जीएसटी के द्वारा दिए जाने भारी भरकम पैसे से धार्मिक स्थलों का सुधारने के साथ कॉरिडोर के निर्माण कराया जा रहा है। व्यापारियों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा के लिए खुले रहेंगे।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह व्यापारी और व्यापार मंडल मेरा है। हम इनके हमेशा साथ खड़ा दिखाई दूंगा। टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अलकार चौधरी, प्रांतीय युवा उपाध्यक्ष शोभित,परशुराम गुप्ता क्रांति, संगठन मंत्री मुनव्वर खान,प्रांतीय युवा संगठन मंत्री आकाश जैन ने विचार व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारी समाज जिस उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है उससे मैं अभिभूत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश पंजाबी, स्वतंत्रत गुप्ता,दुष्यंत यादव,रमाशंकर दादा, सुशील जाट, आकृति सहयोगी, अनिल गुप्ता अमीना,विकास लहरी,पारुल गुप्ता, लकी वर्मा,रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर,मुन्नालाल गोला, विवेक कौशल, शिवम शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed