फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike thief who ran away from police custody arrested

पुलिस हिरासत से भागा बाइक चोर गिरफ्तार, दोनों सिपाही निलंबित

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike thief who ran away from police custody arrested
फिरोजाबाद। पुलिस अभिरक्षा से भागे बाइक चोरी के आरोपी को रामगढ़ और मटसेना थाना पुलिस ने आसफाबाद चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दोनों सिपाहियों को एसएसपी आशीष तिवारी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद नलकूप वाली गली निवासी बाबू को मटसेना थाना पुलिस ने रविवार रात चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। मटसेना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बनय सिंह और विजयभान बाइक चोर बाबू को न्यायालय से ऑटो द्वारा जिला कारागार ले जा रहे थे। रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो चालक द्वारा सीएनजी डलवाने के दौरान पुलिसकर्मी बाइक चोर के साथ ऑटो से नीचे उतर आए। तभी बाइक चोर पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया।
विज्ञापन

बाइक चोर के भागने की सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान के साथ रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। मंगलवार देर रात रामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को आसफाबाद चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागे बाइक चोर बाबू को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed