फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding couple hit by car, woman injured

Firozabad News: बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला घायल

Wed, 21 Aug 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by car, woman injured
टूंडला। आगरा हाईवे पर मोहम्मदाबाद कट पार कर दूध लेने जा रहे बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस बुलाते हुए घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

शहर के क्राइस्ट द किंग प्राइमरी शाखा के पास स्थित उदय नगर निवासी अवनीश कुमार व उनकी पत्नी नीरज देवी मंगलवार शाम 6:30 बजे करीब बाइक से दूध लेने के लिए हाईवे के दूसरी ओर गांव मोहम्मदाबाद जा रहे थे। बाइक सवार दंपती ओवरब्रिज की ढलान स्थित कट से सड़क पार कर रहे थे, तभी फिरोजाबाद की तरफ से तेजगति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार की टक्कर से दोनों पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर घिसटते हुए दूर जा गिरे। हादसे में महिला अवनीश कुमार को हल्की तो वहीं उनकी पत्नी नीरज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे राहगीरों व आसपास के लोगों ने हाईवे एंबुलेंस बुलाते हुए उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं भीड़ ने कार सवार को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed