फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders opened fire on public service center operator in Kathfori

Firozabad News: कठफोरी में जनसेवा केंद्र संचालक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

Tue, 11 Jun 2024 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riders opened fire on public service center operator in Kathfori
कठफोरी में जनसेवा केंद्र संचालक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के चौकी बाबा की शाला में स्थित कठफोरी बाजार में दिन दहाडे हुई फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गयी। वहीं पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में जुट गयी है।

कठफोरी बाजार में शनिदेव मंदिर के पास सोमवार की दोपहर के समय दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गयी थी। वहीं दोनों बाइक सवारों में होते विवाद को देख पास में ही जनसेवा केंद्र की दुकान करने वाले कुलदीप ने दोनों बाइक वालों में बीच बचाव करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही एक बाइक पर दो युवक तमंचे लहराते हुए कुलदीप की दुकान पर आए और तमंचे से कुलदीप पर फायर कर दिया। बाजार में दिन दहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गयी। वहीं कुछ दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले युवकों का अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। जनसेवा केंद्र संचालक पर फायरिग करने के बाद दोनों युवक बाइक से तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार चौरसिया, सिरसागंज प्रभारी बैजनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए और फायरिंग करने वालों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिला मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed