फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riders dispute with shopkeeper, create ruckus

Firozabad News: बाइक सवारों ने दुकानदार से किया विवाद, हंगामा

Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riders dispute with shopkeeper, create ruckus
दुकानदार को पीटते युवक। - फोटो : दुकानदार को पीटते युवक।
शिकोहाबाद। शहर में बुलेट मोटर साइकिल से पटाखों की आवाज निकालने वाले युवकों का विरोध करना दुकानदार को महंगा पड़ गया। युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू दी। पुलिस ने मोटर साइकिल को बरामद कर सीज कर दिया। वहीं पकड़े गए दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में पुलिस ने कार्रवाई की है। बुलेट मोटर साइकिल लेकर युवकों का शहर की सड़कों पर पटाखे की आवाज निकालने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात शहर के तहसील तिराहे के पास कुछ युवक बुलेट मोटर साइकिल दौड़ाते हुए बार-बार पटाखों जैसी आवाजें निकाल रहे थे। युवकों ने कई बार चक्कर लगाए। बैजल मिठाई भंडार की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसके चलते दुकान स्वामी ने युवकों का विरोध किया। आरोप है दो युवक गाली-गलौज करने लगे, वह मारपीट करने पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं दुकान पर कार्यरत कर्मचारी भी सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। युवकों ने कर्मचारियों एवं दुकानदार को अपशब्द बोले। कुछ ही देर में सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान पर विवाद कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। जिन्होंने पुलिस को अपने नाम अजीत कुमार निवासी आदर्श नगर एवं संदीप निवासी रहचटी थाना शिकोहाबाद बताए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही उनकी मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed