{"_id":"6543dd98d96c85926a048978","slug":"bike-rider-took-away-rs-192-lakh-from-the-bag-hanging-on-the-bicycle-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-8792-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: साइकिल पर टंगे थैले से 1.92 लाख रुपये ले उड़े बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: साइकिल पर टंगे थैले से 1.92 लाख रुपये ले उड़े बाइक सवार
Thu, 02 Nov 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में साइकिल पर टंगे थैले से बाइक सवारों ने 1.92 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस लगभग आरोपियों तक पहुंच गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
थाना लाइनपार के छारबाग निवासी विनोद कुमार की किराने की दुकान है। दुकान संचालक माल की खरीदी करने के लिए थैले में दो लाख रुपये की रकम लेकर घर से बाइक पर निकला था। चंद्रवार गेट के पास उन्होंने दो लाख रुपये में से आठ हजार रुपये दूसरे व्यापारी को दिए। उसके बाद वह थोड़ा आगे बढ़कर एक दुकान पर रूक गए और थैला बाइक पर छोड़कर दुकान के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान काली शर्ट पहने युवक थैले को निकालकर फरार हो गया। विनोद ने पहले थैले की तलाश की, लेकिन जब दिखाई नहीं दिया तो फिर उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। इसमें एक युवक थैला उतारते तथा आगे बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बाइक की नंबर से लगभग आरोपियों तक पहुंच गई है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।