{"_id":"63a1f6e2d551bc4f983213bc","slug":"bike-rider-seriously-injured-after-being-hit-by-bolero-firozabad-news-agr557451254","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बोलेरों की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बोलेरों की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव अतुर्रा के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक का गंभीर अवस्था में फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
थाना जसराना के गांव झपारा निवासी महेश यादव का पुत्र दीप कुमार बाइक से शिकोहाबाद से लौटकर अपने गांव जा रहा था। तभी एटा शिकोहाबाद मार्ग के गांव अतुर्रा के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरों की चपेट में आ गया। बोलेरो की चपेट में आकर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस एवं परिजन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में युवक को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर मौजूद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। युवक के साथ दुर्घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। परिजन युवक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है।