फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider rammed into tractor-trolley from behind, death

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत

Sun, 26 Oct 2025 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider rammed into tractor-trolley from behind, death
जिला अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। स्रोत संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। स्रोत संवाद
टूंडला। पचोखरा थाना क्षेत्र में एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिया के निकट आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से घुस गया। गंभीर घायल बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी वरन निवासी दीपक (27) शनिवार देर शाम बाइक लेकर टूंडला किसी काम से आया था। रात नौ बजे करीब वह घर वापस जा रहा था। एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिया के निकट आगे चल रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पचोखरा थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि मृतक दीपक के परिजन ने घटना की अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed