{"_id":"67cde3bf48b5b1c27a0d559b","slug":"bike-rider-hit-by-vehicle-seriously-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-144092-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
Mon, 10 Mar 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
टूंडला। फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है।
आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत गांव बिहारीपुर निवासी टीटू रविवार सुबह 10 बजे फिरोजाबाद से बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। वह फिरोजाबाद रोड स्थित उद्योग भवन के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल कालेज भेजा है। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद