फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike rider dies in vehicle collision

Firozabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
शिकोहाबाद। एटा रोड पर बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।
विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उतरारा जितेन्द्र (28) बाइक से बुधवार शाम शिकोहाबाद की ओर आ रहा था। जब उसकी बाइक राधा-कृष्ण सत्संग भवन के समीप पहुंची। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन एवं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार में इस घटना से मातम छा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन








शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

शिकोहाबाद। मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप किमी. संख्या 1222/18 डाउन लाइन पर नई दिल्ली से वाराणसी जा रही 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से गुजर रही थी। अचानक ही रेलट्रैक पर एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से टकराकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी के अनुसार मृतक आसमानी रंग की शर्ट, सफेद बनियान, गहरे नीले रंग की पैंट, आसमानी रंग का पट्टेदार नेकर पहने हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed