{"_id":"6272c7c5201d59615626f983","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-firozabad-news-agr532452455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव खंजापुर से दावत खाकर बाइक से लौट रहे युवक की आसफाबाद चौराहा के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चार चालक को हिरासत में ले लिया।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगजीवन नगर निवासी किशन उर्फ किशना (22) मंगलवार रात करीब 11 बजे खंजापुर स्थित एक मैरिज होम से घर आ रहा था। आसफाबाद स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर खंजापुर की तरफ तेज गति से आती कार बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही युवक भी घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही परिजन और नगर विधायक मनीष असीजा, पार्षद अजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। रसूलपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मुन्नीदेवी का फुफेरा भाई था। मुन्नीदेवी ने बताया कि किशन का विवाह दो साल पूर्व हुआ था, उस पर कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।