{"_id":"658b19006e33c674ed034f58","slug":"bike-rider-dies-due-to-bike-slipping-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-13663-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक फिसलने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक फिसलने से बाइक सवार की मौत
Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। दिल्ली से अपने गांव अटराकला थाना चुर्खी जिला जालौन जा रहे बाइक सवार मलखान सिंह (61) की बाइक सोमवार को रात्रि समय करीब 8 बजे सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला राधे कट पर निर्माणाधीन ओवर व्रिज के पास फिसल गई। हादसे में बाइक सवार मलखान सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल मलिखान सिंह को जिला अस्पताल फिरोजाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को मृतक के पुत्र भगवती शरण ने थाना सिरसागंज में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पिता की मौत बाइक फिसलने से हुई है। शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने को मना करते हुए परिवारीजन शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक के पुत्र भगवती शरण ने थाना सिरसागंज में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पिता की मौत बाइक फिसलने से हुई है। शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने को मना करते हुए परिवारीजन शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन