{"_id":"63bc57b0aebc9d02906c4e5a","slug":"bike-fell-into-a-pit-due-to-dense-fog-one-died-firozabad-news-agr559722295","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घने कोहरा के चलते गड्ढे में गिरी बाइक,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घने कोहरा के चलते गड्ढे में गिरी बाइक,एक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी क्षेत्रांर्गत कोहरे में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक बच गया। युवक थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह का निवासी था। बताया गया है कि मृतक युवक बेकरी कारोबार करता था।
किशनवीर (42) निवासी गली नंबर दो नगला करन सिंह थाना उत्तर रविवार शाम को अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से किसी कार्यवश अपनी रिश्तेदारी में जलेसर क्षेत्र गया था। रात करीब साढे़ दस बजे उसकी बाइक बछगांव से आगे रिजावली की ओर जाने वाले मार्ग पर उसकी बाइक घने कोहरा के कारण सड़क सहारे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर गई।
शरीर पर गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक पर पीछे बैठा साथी राहुल सकुुशल बच गया। सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।