फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike collides with divider, young man dies

बाइक डिवइडर से टकराई, युवक की मौत

Sun, 04 Apr 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, young man dies
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिहार निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद प? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 49 किलोमीटर के समीप झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी मोहम्मद शकीन (28) पुत्र कयूम वर्तमान में दिल्ली के संभाविना ब्लॉक सुंदरनगरी के 212 एल में परिवार के साथ रहता था। वह दिल्ली में बैग बनाने का काम करता था। युवक शनिवार शाम अपने दिल्ली स्थित आवास से बिहार समस्तीपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। देररात नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 49 किलोमीटर के समीप उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन दिल्ली से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि रात में झपकी आने के कारण युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed