फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike collided with unknown vehicle, woman died, son injured

Firozabad News: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with unknown vehicle, woman died, son injured
फिरोजाबाद। गांव ईखू के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार को आगरा ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर फरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। युवक की जान हेलमेट लगा होने के कारण बच गई।
विज्ञापन

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशमई निवासी भगवान देवी (55) अपने पुत्र अनिल कुमार के साथ बाइक से किसी कार्य से फरिहा थाना क्षेत्र के गांव ईखू आई थी। देर रात मां बेटे बाइक से अवागढ़ जा रहे थे। दोनों गांव ईखू के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मां बेटे को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और मृतका के बेटे का उपचार शुरु कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में भगवान देवी की मौत और अनिल के घायल होने की सूचना पर परिजन भी अवागढ़ से फिरोजाबाद पहुंचे। अनिल की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। थानाध्यक्ष फरिहा शिवभान सिंह राजावत का कहना है कि हादसा अज्ञात वाहन से हुआ है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। युवक हेलमेट लगाया था। इसलिए उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed