फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike caught fire as soon as it started

Firozabad News: स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग

Wed, 26 Nov 2025 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Bike caught fire as soon as it started
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
थाना उत्तर के कोटला रोड माता वाला बाग का मामला, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के माता वाला बाग कोटला रोड पर बाइक स्टार्ट करते ही आग लग गई। इससे आपाधापी का माहौल पैदा हो गया। लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गई।

माता वाला बाग कोटला रोड एक दुकान पर बुधवार को ग्राहक सामान लेने आया था। वह दुकान से उतरकर बाइक पर बैठकर स्टार्ट कर रहा था, तभी अचानक से आग लग गई। ग्राहक पहले काफी देरतक कुछ समझ नहीं सका। इसके बाद बाइक से जल्द उतर गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। बाइक सवार ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह घटना एक दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी तरह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जो कि दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed