फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike-borne miscreants robbed a jeweller after throwing chilli powder at him.

Firozabad News: मिर्ची पाउडर डाल बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ को लूटा

Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants robbed a jeweller after throwing chilli powder at him.
घटना के बाद पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद - फोटो : घटना के बाद पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक सर्राफ की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक सवार तीन हथियारमंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सर्राफ से जेवरात और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण और 1.45 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से होमगंज (औरैया) निवासी हरिओम वर्मा वर्तमान में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खतराना में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी कुरैशी मार्केट में जय मां काली ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन


आंखों में मिर्ची जाने से सर्राफ हरिओम असंतुलित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच बदमाशों ने उनसे आभूषण और नकदी से भरा बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकले। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित सर्राफ ने पुलिस को बताया कि बैग में 450 ग्राम सोने के आभूषण और 1.45 लाख रुपये की नकदी थी, जिसे वह रोज की तरह घर ला रहे थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।



लूट की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- अमरीश कुमार, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed