{"_id":"62756034d0b9fe656f1745d9","slug":"bijli-firozabad-news-agr5326637175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से 100 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
आंधी से 100 गांवों की बिजली गुल
- विद्युत निगम की टीमें पेट्रोलिंग कर नुकसान का आकलन कर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार शाम आई आंधी से नगर से लेकर देहात की व्यवस्था लड़खड़ा गई। तेज हवा से दो पोल टूट गए। कई स्थानों पर तारों के टूटने की भी सूचना है। इससे 100 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि आंधी थमने के बाद विद्युत निगम की टीम ने नए पोल को लगाने का कार्य शुरू कर दिया। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुुचारू नहीं हो सकी थी।
देहात क्षेत्र के करकौली के निकट एक पोल टूटकर खेत में गिर गया। इस कारण नगला चूरा, मटसेना और लुहारी फीडर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इस कारण सौ से अधिक गांवों में विद्युत संकट खड़ा हो गया। वहीं, लालऊ रोड पर ककरऊ कोठी क्षेत्र में भी एक विद्युत पोल टूट गया। करीब पांच मोहल्लों में विद्युत सप्लाई बंद रही। एसएन फीडर के बाईपास पर भी स्टे वायरल टूट जाने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। सैलई फीडर की ट्रिपिंग कोइल व ब्रेकर की ट्रिपिंग कोइल जल जाने के कारण विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। शुक्रवार सुबह आठ बजे से दो घंटे तक शटडाउन रहा। इससे एसएन बिजली घर और सुहागनगर बिजली घर की विद्युत सप्लाई ठप रही। अधीक्षण अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि आंधी से फिलहाल दो पोल टूटने की सूचना आई है। क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराई जा रही है कि आंधी से कितना नुकसान हुआ है। इससे 100 गांवों की आपूर्ति बाधित होने की बात सामने आई है।
टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, धूलभरी आंधी ने शुक्रवार शाम को लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह टिनशेड उड़ गए और पेड़ उखड़ गए। आंधी के चलते शुक्रवार को वीआईपी रोड पर लगे साप्ताहिक फुटपाथ बाजार में अफरा-तफरी मच गई।