फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijali checking

संविदा कर्मियों ने काट अवैध कनेक्शन, लोगों ने बेल्ट-डंडों से पीटा

Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bijali checking
संविदा कर्मियों ने काट अवैध कनेक्शन, लोगों ने बेल्ट-डंडों से पीटा
विज्ञापन

चार पर केस दर्ज, रसूलपुर के मोहल्ला कोठी का मामला, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हाईलाइन लॉस फीडर रसूलपुर क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने गए दो संविदाकर्मियों ने जैसे ही अवैध कटिया काटना शुरू किया तो वहां लोग हमलावर हो गए। लोगाें ने दोनों को पकड़ कर बेल्ट और डंडे से पीटा। कर्मी किसी तरह भागे और सूचना विभागीय अफसरों को दी। सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ मौके पुलिस भी पहुंची। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार को रसूलपुर के मोहल्ला कोठी नवीगंज गली नंबर 12 में इस्लाम के घर से फाल्ट की शिकायत आई थी। इसे ठीक करने के लिए संविदाकर्मी अजय कुमार और लोकेंद्र सिंह पहुंचे। यहां कई घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। जब संविदा कर्मियों ने कटिया को हटाना शुरू किया तो क्षेत्रीय लोगों से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ते ही दोनों संविदाकर्मियों को लोगों ने पकड़ लिया। बेल्ट और डंडों पीटने लगे। सूचना पर एसडीओ उदयवीर सिंह ने सीओ से वार्ता की। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ निगम के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि संविदाकर्मियों की पिटाई के मामले में तहरीर मिली है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों को विद्युत फॉल्ट को ठीक करने के लिए भेजा था। यह क्षेत्र हाईलाइन लॉस फीडर है। अवैध कटिया को डालकर विद्युत चोरी की बात सामने आने पर संविदाकर्मियों ने कटिया को हटाना शुरू किया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों संविदाकर्मियों को पकड़ कर बेल्ट से पीटा। सूचना पर मैं पुलिस टीम के साथ मौके पर गया। यहां चार लोगों को पुलिस पकड़कर लाई है। संविदाकर्मियों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदयवीर सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed