फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bihar youth dies in collision between tractor and roadways bus

Firozabad News: ट्रैक्टर और रोडवेज बस की भिड़ंत में बिहार के युवक की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bihar youth dies in collision between tractor and roadways bus
रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।  - फोटो : रजावली में हादसे के बाद खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में नगला सिकंदर के पास रोडवेज बस में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बस में बैठी 10 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस एटा की ओर जा रही थी। तभी टूंडला से एटा की ओर जा रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने रोडवेज में थाना रजावली के नगला सिकंदर के पास टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज के आगे का आधा हिस्सा आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने लगी। बस के अंदर 48 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में बिहार अरनिया के रानीगंज निवासी मणिकांत (32) की मौत हो गई। हादसे में प्रदोष निवासी टूंडला, देवराज निवासी रानीगंज बिहार, दलबीर निवासी रजावली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सात अन्य सवारियां भी चोटिल हो गई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं घायलों को सरकारी ट्रेन सेंटर में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर और रोडवेज बस की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस और ट्रैक्टर थाने भेज दिए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed