फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bhrashtaachaar ke khilaaph hai dharmayuddh : shreekaant sharma

भ्रष्टाचार के खिलाफ है धर्मयुद्ध : श्रीकांत शर्मा

Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhrashtaachaar ke khilaaph hai dharmayuddh : shreekaant sharma
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में परिवर्तन रैली को अपार जन समर्थन मिला है। 2014 के चुनाव में दो मुद्दे थे राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार। जनता बदलाव चाहती थी, भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस की सरकार बचाव की रणनीति अपनाए थी। पठानकोट और उड़ी की घटनाओं के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने कार्रवाई की। फौज ने सीमा पार के लांचपैड पर जाकर दुश्मन को मार गिराया। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने परिवर्तन यात्रा के शिकोहाबाद से रवाना होने से पूर्व नेहा अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में कही। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की। काले धन पर प्रहार किया। यह प्रहार किसी व्यक्ति, पार्टी  अथवा राजनेता पर नहीं अपितु गद्दारों पर है, जो नकली करेंसी छापकर सुरक्षा, आतंकवाद और नशा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों से धन लेने में जनता को दिक्कत है। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध है। प्रदेश के गांवों में बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सड़कें नहीं हैं। विकास का पैसा होने पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। स्कूल कालेज जाने वाली बहन-बेटियों में खौफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश होगा। 
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश मंत्री और परिवर्तन यात्रा-2 के संयोजक सुरेश अवस्थी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा को नौ जिलों में जा चुकी है। अब तक 14 जनसभाएं और अनेकों नुक्कड़ सभाएं हो चुकी हैं। कन्नौज में आयोजित जन सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए थे। इसी क्रम में आगरा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली हुई। परिवर्तन यात्रा से वातावरण बना है और लोगों में उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की परिर्वतन यात्रा सपा से संबंधित जिलों में घूम रही है। बुंदेलखंड, औरेया, इटावा में यात्रा को अपार जन समर्थन मिला। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, शिवबोधन मिश्रा, डा. रामकैलाश यादव, सुमन प्रकाश मिश्रा, डा. लक्ष्मी नरायान यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, अशोक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed