फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhoomi pujan was done for the construction of Brahmin community Dharamshala road.

Firozabad News: ब्राह्मण समाज धर्मशाला मार्ग निर्माण को हुआ भूमि पूजन

Sun, 26 Nov 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan was done for the construction of Brahmin community Dharamshala road.
सिरसागंज। सिरसागंज में ब्राह्मण समाज धर्मशाला की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य के शुभारंभ पर ब्लाॅक प्रमुख मदनपुर एवं भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू व कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन



सिरसागंज के आगरा रोड पर पंडित चतुर्भुज महाराज ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले काफी समय से धर्मशाला के निर्माण में अवरोध आ रहे थे। सबसे बड़ी समस्या संपर्क मार्ग की थी। जिस पर अवैध कब्जा कर लिया था। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया। रविवार को मार्ग निर्माण के शुभारंभ के मौके पर भूमि पूजन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंंह पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत फिरोजाबाद थे। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव, कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन अतुल प्रताप,विजय प्रताप उर्फ छोटू,महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, पीजी कालेज की प्राचार्य डाॅ. कांति शर्मा एवं संरक्षक कैलाश नारायण शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश मणिकांचन, सचिव धर्मेंद्र दुबे, शैलेष मिश्र, निर्विकार उपाध्याय, प्रदीप मिश्र सभासद, डाॅ. महेश शर्मा, कपिल उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, डाॅ. नितिन मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed