फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bhim rao ambedkar

डा. भीमराव आंबेड़कर का परिनिर्वाण दिवस आज:विशेष योजनाओं के नाम बदले पर समस्याएं जस की तस, पार्कों की स्थिति खराब

Sat, 05 Dec 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bhim rao ambedkar
फिरोजाबाद। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 64 वां परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर रविवार को मनाया जाएगा। बाबा साहब के नाम पर संचालित योजनाओं में अधिकांश के नाम बदल गए अथवा कुछ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हालांकि समस्याएं जस की तस हैं। आंबेडकर समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित गांव की स्थिति खराब है तो डॉ. आंबेडकर के नाम से बने पार्कों की स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राम्य समग्र ग्राम्य विकास योजना बनाकर गांव का विकास किया गया। भाजपा शासन ने इस योजना का नाम बदल दिया। अब गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम्य योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास योजना, अंत्योदय योजना के तहत काम कराया जा है। वहीं डॉ. आंबेडकर के नाम पर गांवों के विकास को संचालित होने वाली योजनाएं लगभग बंद हैं।
विज्ञापन

रसूलपुर पार्क का फव्वारा बंद, सात माह बाद शुरू हुआ सबमर्सिबल पंप
फिरोजाबाद। रसूलपुर स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क का फव्वारा खराब पड़ा है। यहां खराब पड़ा सबमर्सिबल पंप भी सात माह बाद ठीक हो सका है। सैलई के सांती रोड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बाउंड्रीवाल अभी तक नहीं कराई गई है। प्रतिमा के ऊपर से बड़ी संख्या में बिजली के तार निकलते हैं। जगजीवन नगर में स्थित पार्क की बाउंड्री टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पार्क देखकर ही ऐसा लगता है कि अंदर भी साफ सफाई महीनों से नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एका में पार्क बना चारागाह, दूसरे के बाहर गंदगी
एका/मक्खनपुर। कस्बा एका के मुस्तफाबाद रोड पर बने आंबेडकर पार्क में गंदगी का आलम है। पार्क पशुओं के चारागाह स्थल बनकर रह गया है। खेड़ा मोहल्ला में बने आंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल टूट गई है। मुख्य गेट भी हमेशा खुला रहता है। बाहर गंदगी का आलम हैं।
बोले आंबेडकर अनुयायी......
- बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पार्कों की उचित देखभाल नहीं हो पा रही है। सांती रोड पर बाबा साहब की प्रतिमा खुले में खड़ी है। कई बार यहां बाउंड्रीवाल कराने की मांग की गई लेकिन नगर निगम ने कोई काम नहीं कराया। -सोनू भारती
- बाबा साहब के नाम पर गांव के विकास के लिए संचालित योजनाएं पूरी तरह से बंद पड़ी है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि पार्कों की उचित देखभाल कराए। नगर निगम प्रशासन ही नहीं अपितु ग्रामीण स्तर पर पहल होनी चाहिए। -रजत आनंद
-गांव मोहनीपुर में बाबा साहब का पार्क बनाने के साथ मूर्ति स्थापित कर दी गई लेकिन ग्राम पंचायत और शासन स्तर से प्रतिमा की कोई देखभाल नहीं की जा रही है। इस तरह के अपेक्षा किया जाना गलत है। -विजय कुमार
- औरंगाबाद स्थित आंबेडकर पार्क की हालत खराब है। पार्क के बाहर गंदगी का आलम है। ग्राम पंचायत की ओर से कोई साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। प्रशासन को चाहिए कि बाबा साहब के पार्कों की साफ सफाई कराने की व्यवस्था की जाए। -रामसंजीवन

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वरोजगार योजना पिछले वर्ष तक संचालित थी। इसमें एक लाख तक के ऋण देने का प्रावधान था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार योजना में कोई लक्ष्य नहीं आया है। गांव के पार्कों की देखभाल करने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग की है। -राजेश कुरील - जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed