{"_id":"5db725af8ebc3e017f1e8272","slug":"bhayya-dooz-diwali-firozabad-news-agr412648541","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज: जेल में बहनों को सुबह साढ़े सात बजे से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज: जेल में बहनों को सुबह साढ़े सात बजे से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भैया दूज पर जिला कारागार में बंद भाइयों तिलक करने आने वाली बहनों के लिए जेल प्रशासन ने इस बार चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। बहनों को सुबह साढ़े सात बजे से प्रवेश दिया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि तीन बैरियरों लगाए जाने की व्यवस्था की है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जलेसर रोड से जेल की ओर प्रवेश करते ही नलकूप के पास जेल में दूज करने के लिए जाने वाली महिलाओं की पर्ची बनेगी। दूसरे बैरियर पर मोहर लगाई जाएगी। तीसरे बैरियर पर तलाशी लेने के ही साथ प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही जेल प्रांगण के अंदर प्रवेश किए जाने के बाद चौथा बैरियर बनाया गया है। जेल में महिलाओं की तलाशी के लिए बूथ बनाया है। उन्होंने कहा महिलाओं को बाहर टॉयलेट बनाने के साथ जेल के अंदर अस्थाई टॉयलेट को बनाया है।
महिला दरोगा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी किए तैनात
फिरोजाबाद। सुरक्षा के लिहाज से महिला दरोगा, पुलिस कर्मियों के साथ ही ट्रैफिक के जवानों को तैनात किया गया है। जेल प्रशासन की ओर से जेल के अंदर स्टाफ को तैनात किया है। ताकि कोई बंदी को दिक्कत नहीं होने पाए। थाना नारखी का फोर्स इस दौरान मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
बहनों से मिलने आए भाइयों को बाद में मिलेगा मौका
फिरोजाबाद। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि जेल में निरुद्ध बहनों से तिलक कराने आने वाले भाईयों को दोपहर तीन बजे के बाद एंट्री मिल पाएगी।