फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhakti Dham mother's message came ...

भक्ति का पैगाम पहुंचा मां के धाम ...

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bhakti Dham mother's message came ...
चैत्र नवरात्रि की चहुंओर दिखी धूम,शाम को भजन कीर्तन के साथ की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शुक्रवार को मां की भक्ति के महापर्व का आगाज हुआ। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। तड़के  मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में मंगला दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद बांटने का क्रम प्रारंभ हो गया। मंदिर में लांगुरिया गीतों पर भक्त नृत्य करते नजर आए।

मां आदि शक्ति भवानी के प्रथम रूप शैलपुत्री का भक्तों ने वंदन किया। नवरात्रि के महापर्व के प्रथम दिवस पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भोर के साथ पूजा अर्चना की शुरूआत घर-घर में हो गई। तड़के तीन बजे मां राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर मंगला दर्शन करने वालों की भीड़ जमा हुई तो चार बजे पट खुलते ही कैला देवी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन


 माता को मनाने और भक्ति में सराबोर भक्त दरबार पहुंचे। किसी के हाथ पूजा की थाली और कोई फूल चढ़ा रहा था, तो कोई पहला दीपक जलाने को पहुंचा। महिलाएं, युवतियां मां के दर्शन करने के पश्चात मंदिर प्रांगण में लांगुरिया व मां के गीतों पर नृत्य करती दिखी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। शहरी क्षेत्र के साथ दूरदराज ग्रामीण अंचल से भीड़ आती दिखाई दी। वैष्णो देवी धाम उसायनी पर मंगला दर्शन करने वालों की कतारें लगी दिखाई दी। मंदिर प्रांगण में हवन कुंड का ही शुद्धीकरण करने के साथ विधि विधान से हवन यज्ञ तथा पूजा की गई। महंत श्याम ने मंत्रोच्चारण के हवन यज्ञ को संपन्न कराया। दस से 12 बजे तक शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से आचार्यों ने कराई। घरों में नौ दिन तक व्रत को रखने वाली महिलाओं, युवतियों ने चौकी को स्थापित कर दिया। कोटला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर पर महिलाएं तो टोलियों के रूप में पूजा अर्चना करने पहुंची। नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, जलेसर रोड काली मंदिर एवं सिनेमा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर, पथवारा माता मंदिर चंद्रवार गेट,पेमेश्वर गेट, कोटला मोहल्ला, जोशियान व लेबर कालोनी दुर्गा मंदिर, सुहागनगर स्थित काली माता के मंदिर सहित ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भजन कीर्तन का क्रम चला।

संतोषी मां के मंदिर पर रही भीड़
नारखी (ब्यूरो)। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां संतोषी के मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम चलता रहा। मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिनों में पूजा अर्चना के साथ मेला लगेगा।

एसपी सिटी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने नवरात्रि के पहले दिन सुबह 11 बजे मां राज राजेश्वरी कैला देवी मेला कोतवाली का निरीक्षण किया। एसपी सिटी के आने के साथ वहां तैनात स्टाफ में हड़कंप मच गया। पांच सिपाही गायब मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्रभारी निरीक्षक उत्तर को दिए।


चूनरी, प्रसाद से सजा कदम बाजार
 दुकानों पर पूजन की सामग्री खरीदने के साथ ही माता के लिए नारियल एवं चूनरी को खरीददारी करती दिखी। वहीं कैला देवी मंदिर के बाहर सजे बाजार में महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed