फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bericading, stop, cycile, misbihave, devoty

डिप्टी सीएम के लिए साइकिलें तक रोकी, श्रद्धालुओं से अभद्रता

Sun, 23 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
bericading, stop, cycile, misbihave, devoty
कोटला चुगी चौराहे से दो पहिया वाहन रोकती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के आगमन से पहले एसआरके कॉलेज जाने वाले रास्तों पर सख्त नाकेबंदी कर दी गई। सुबह साढे़ नौ बजे से ही कोटला चुंगी चौराहे से रामलीला की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर डाल दिया गया। यहां मौजूद ट्रैफिक के सिपाही ने साइकिल सवारों को भी अंदर नहीं जाने दिया। दूध लेकर आने वाले दूधिया लौटा दिए गए।
विज्ञापन

इसी रास्ते पर प्रमुख श्री नसियाजी जैन मंदिर, कैलादेवी मंदिर और हनुमान मंदिर है। रविवार को सैकड़ों की संख्या में भक्तजन सुबह मंदिर आते-जाते हैं। बाइक, स्कूटर आदि से मंदिर जाने वाले लोगों को यहीं रोक दिया। लोगों ने जब आयोजन स्थल से काफी पहले स्थित मंदिर तक जाने की बात कही तो ट्रैफिक के सिपाही ने अभद्रता की, कहा कि मंदिर आज बंद है...जाना है तो दूसरे रास्ते से जाओ...। पार्षद प्रमोद राजौरिया से भी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

रविवार को कई वीआईपी आए थे इसलिए रामलीला चौराहे के आसपास रास्ता घेर कर खडे़ होने पर फल-सब्जी से ठेल सुबह से चौराहे से हटा दिए गए थे। इन ठेलों को चौराहे पर ही पासनाथ मार्केट के सामने खाली पडे़ पार्क में कतारबद्ध खड़ी कर दिया था। चौराहे से आने-जाने वालों ने कहा कि यह व्यवस्था स्थाई कर दी जाए तो ठीक है। मुकेश बंसल टौनी ने यह स्थिति देख कर कहा कि पार्क खाली पड़ा रहता है, इसमें आवारा जानवर घूमते हैं। यहां ठेलवालों को स्थान दे दिया जाए तो चौराहा खाली रहेगा, जाम भी नहीं लगेगा। नगर निगम को स्थाई ऐसी ही व्यवस्था कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जना पुस्तक का विमोचन
एसआरके कॉलेज के कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान की पुस्तक सर्जना का विमोचन किया गया। विमोचन मंचासीन अतिथियों ने किया। इस पुस्तक में शिक्षण संस्थान का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed