फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BDO will inspect the cowshed twice a month

Firozabad News: बीडीओ महीने में दो बार करेंगे गोशाला का निरीक्षण

Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
BDO will inspect the cowshed twice a month
फिरोजाबाद। गोशालाओं की उचित देखभाल करने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। बीडीओ महीने में दो बार प्रत्येक गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश को सर्दी से बचाव के साथ चारा आदि की व्यवस्थाओं का खुद ही निरीक्षण करेंगे, जिससे कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए। टूंडला तहसील के पहाड़ीपुर भौंड़ेला गोशाला में गत दिवस 11 गायें मर गईं। गोवंश की मौत को लेकर काफी हंगामा हुआ था। तहसीलदार टूंडला निशा श्रीवास्तव के साथ पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय सहित पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सीडीओ दीक्षा जैन ने गोशाला में अव्यवस्था नहीं होने पाए इसको गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सभी बीडीओ के निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने ब्लाॅक क्षेत्र में संचालित होने वाली गोशाला का महीने में कम से कम दो बार निरीक्षण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त आयुक्त मनरेगा की ओर से भी सभी बीडीओ को निर्देश दिए है कि खंड विकास अधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने के साथ ही वहां की प्रगति रिपोर्ट को अपलोड करने का काम करेंगे। निरीक्षण के दौरान गोशाला में गायों को सर्दी से बचाव का इंतजाम है अथवा नहीं इसके साथ चारे एवं पीने के पानी की व्यवस्था को भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने माह में कम से कम दो बार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




-जिले के सभी ब्लॉकों में तैनात बीडीओ को क्षेत्र की गोशालाओं का माह में दो बार निरीक्षण करना होगा। इस दौरान चारा, पानी के साथ सर्दी से बचाव के इंतजाम हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed