फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BDO Madanpur warning, three secretaries action

बीडीओ मदनपुर को चेतावनी, तीन सचिवों पर कार्रवाई

Sat, 01 Aug 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
BDO Madanpur warning, three secretaries action
फीरोजाबाद। निगम के पालीवाल ऑडिटोरियम में शनिवार को पंचायतों के विकास से जुड़े अफसरों की क्लास लगी। बीडीओ मदनपुर को चेतावनी दी गई तो वहीं तीन सचिवों पर सीधे कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बीडीओ को निर्देश दिए कि वह खराब प्रगति वाली पंचायतों की सूची शीघ्र भेजें।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद प्रत्येक माह की पहली तारीख को विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं। शनिवार सुबह 10.30 बजे मीटिंग शुरू हुई, जो अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चली। पहले स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।  विकलांग कल्याण विभाग के कार्यों एवं पेंशन के साथ अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण को संचालित होने वाली योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी की गई। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में स्वच्छ भारत मिशन पर जोर दिया गया। नए वित्तीय वर्ष के 24 लोहिया गांव में 5290 शौचालयों का निर्माण मिशन मोड के तहत किया जाएगा। बैठक में सीडीओ सुजीत कुमार, डीडीओ आरके राम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीपीआरओ बनवारीलाल, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वी लाल समेत सभी बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन


25 ग्राम पंचायत ने खर्च नहीं की फूटी कौड़ी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मनरेगा योजना की समीक्षा में खराब प्रगति पर अरांव के राहतपुर के सचिव प्रमोद कुमार समेत अशोक सम्हौरिया और शिवओम वर्मा की कार्यप्रणाली पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने बीडीओ मदनपुर को ठीक से कार्य नहीं करने पर चेतावनी दी। वित्तीय वर्ष के चार माह बीतने के बावजूद जिले की 25 ग्राम पंचायतों ने मनरेगा योजना के तहत एक पाई खर्च नहीं की गई । इनमें फीरोजाबाद ब्लाक क्षेत्र की सर्वाधिक 19, अरांव की तीन, मदनपुर दो और शिकोहाबाद एक पंचायत शामिल हैं। 203 पंचायतों ने एक लाख से भी कम धनराशि खर्च की। इनमें अरांव की 25, एका में चार, फीरोजाबाद में 51,जसराना में 19, खैरगढ़ में 26, मदनपुर में 41, नारखी में नौ, शिकोहाबाद में 24 और टूंडला में चार ग्राम पंचायतें शामिल हैं। बीडीओ ने निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में भ्रमण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने यह भी दिए हैं निर्देश
- जिले में 46 पंचायतों ने अभी तक एक भी दिन काम ही नहीं दिया।
- जिले में दो लाख 84 हजार 889 पौधे ही रोपित किए जा सके। प्रत्येक पंचायत को लक्ष्यपूर्ति के निर्देश।
- मुख्यमंत्री जल बचाव अभियान में 396 तालाब चयनित।  367 पर काम शुरू। 129 तालाब हुए पूर्ण
- तालाबों के साथ ही गत वर्ष की विशेष प्रोजेक्ट के सभी फोटोग्राफी के साथ तैयार कराएं फाइल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed