फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BDM girls college,BDM college shikohabad,education shikohabad,shikohabad college programme,cultural programme shikohabad,college cultural programme

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव

Wed, 24 Mar 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
BDM girls college,BDM college shikohabad,education shikohabad,shikohabad college programme,cultural programme shikohabad,college cultural programme
शिकोहाबाद- बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के दौरान मौजूद छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना व प्रबंधक मुमताज बेगम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर हुआ। संगीत विभाग की डॉ. चन्द्रा सिंह व डॉ. अल्पना के निर्देशन में छात्राओं ने भावभीनी सरस्वती वंदना ‘तेरी वीणा की बन जाऊं तार‘ की सुन्दर प्रस्तुति दी। ‘गावो री स्वागत गान आज सखी‘ पर छात्रा आरूषि तोमर के मनमोहक नृत्य द्वारा सभी अतिथियों का रंगारंग स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अन्तर्गत एक मिश्रित गीत जिसमें राग बहार की सरगम, राग बसंत का चतुरंग तथा बसंत गीत पर छात्राओं ज्योति व ट्विंकल ने नृत्य प्रस्तुत किया। आराध्या चौहान और समृद्धि बघेल ने घूमर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आनन्द विभोर कर दिया।
विज्ञापन

स्नेहा का कत्थक नृत्य, आरूषि का ‘काहे छेड़ छेड़ ‘ पर नृत्य व पूजा शर्मा ने कलात्मक नृत्य ‘जा रे हट नटखट‘ पर जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में डॉ. शशिप्रभा तोमर, डॉ. सीमारानी जैन, दर्शना कुमारी, डॉ. सीमारानी, डॉ. नीलम, प्रीति सिंह, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, डॉ. अल्पना, डॉ. चन्द्रा सिंह, सुनीता यादव, उपस्थित रहीं। साधना, पूजा, दिव्या, शिवानी, शिल्पी का योगदान सराहनीय रहा। संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. सीमा रानी जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed