फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Barrier, stop putting vehicle

बैरियर, रस्सा डालकर रोके वाहन

Tue, 07 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 07 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार से पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं में फेरबदल कर दिया। प्रमुख चौराहाें पर रस्सी से यातायात को रोका गया। वहीं जवानों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही थानेदारों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते बाईपास मार्ग पर रोके गए ट्रैफिक के बाद सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों से हाइवे से लेकर सर्विस रोड पर जाम लग गया। ऐसे में आम जनता के साथ स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके चलते मंगलवार सुबह से ही व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर दिया गया। सुभाष तिराहा, जाटवपुरी पर यातायात पुलिस द्वारा रस्सी डालकर हाइवे को पार करने वाले दुपहिया, चार पहिया वाहनों को रोका जाने लगा। इसके साथ ही सुभाष तिराहा पर टीएसआई के साथ सिपाही और होमगार्डों की संख्या में इजाफा कर दिया गया। उधर एएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं हाइवे पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाए। यदि चालक वाहन को खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे फिर से लाखों होंगे खर्च
सीसीटीवी कैमरे के नाम पर पुलिस एक बार फिर से लाखों रुपये खर्च करने का मन बना चुकी है। शहर के हाइवे के साथ नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा ऐसे कैमरों को लगवाया जाएगा, जो दिन और रात के समय हाइवे पर 70 से अधिक स्पीड पर दौड़ने वाले वाहनों के नंबरों को कैद कर सके। इसके लिए प्रत्येक थाने में कंट्रोल पैनल की स्थापना की जाएगी। अभी तक कंट्रोल पैनल की व्यवस्था केवल पुलिस लाइन में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर खड़ा किया वाहन तो होगा सीज
एएसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि हाइवे पर जो भी वाहन खड़ा मिले, उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनाें को सीज कर दिया जाए। इसके लिए प्रत्येक थानेदारों को टारगेट भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed