{"_id":"620faf47d55d1b282435fc39","slug":"banks-will-remain-closed-for-three-days-from-today-work-of-more-than-150-crores-will-be-affected-firozabad-news-agr524676676","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन तक बंद रहेंगी बैंक, 150 करोड़ से ज्यादा का कामकाज होगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन तक बंद रहेंगी बैंक, 150 करोड़ से ज्यादा का कामकाज होगा प्रभावित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव कराने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण आज से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इससे 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहेगा। वहीं मतदान के बाद मतगणना में भी बैंककर्मियों की ड्यूटी लगेगी।
जिले में राष्ट्रीयकृत 157 बैंक हैं। इसमें साढ़े छह सौ अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती है। सभी की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। 20 फरवरी को जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है। इसके लिए 19 फरवरी यानि आज कर्मचारियों को पोलिंग बूथ से रवाना किया जाएगा। इस कारण आज सभी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। जिन शाखाओं में बैंककर्मी पहले से ही कम हैं, वहां ताला लटका रहेगा।
रविवार को बैंक बंद हैं। जो कर्मचारी मतदान ड्यूटी करेंगे, उनका सोमवार को भी अवकाश रहेगा। ऐसे में तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। यूपी बैंक एंप्लॉयज यूनियन के सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बैंकों के बंद रहने से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहेगा। प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक प्रदोष पुंडीर ने बताया कि जिन बैंककर्मी की ड्यूटी पीठासीन पर लगी है। वह सोमवार को भी अवकाश पर रहेंगे। मंगलवार से पूरी तरह कामकाज ठीक हो जाएगा।