फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank of India Nigmkarmion assaulting, resentment

बैंक ऑफ इंडिया में निगमकर्मियों से मारपीट, आक्रोश

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bank of India Nigmkarmion assaulting, resentment
इंडियन बैंक पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
नोटबंदी के 46वें दिन भी कैश का संकट दूर नहीं हो सका है। छुट्टी के दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लोग शाखा पर पहुंच रहे हैं। वहीं, इस दौरान कहीं कर्मचारियों से नोकझोंक हो रही तो कहीं पुलिसकर्मियों से तीखी झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं। गांधीपार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पुलिस पर निगमकर्मियों की पिटाई का आरोप लगाया गया है। बैंकों में पर्याप्त कैश न होने के कारण किसी बैंक में चार हजार, किसी छह हजार तो किसी में दस हजार वितरण हुआ।
विज्ञापन

धन निकासी के लिए सुबह से ही बैंकों के बाहर, अंदर तक कतारें नजर आईं।बाईपास स्थित एसबीआई मैन ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सुहाग नगर स्थित पीएनबी,इंडियन बैंक, गांधीपार्क स्थित आईडीबीआई, ओबीसी, स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक, सदर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भीड़ दिखी। दोपहर करीब तीन बजे गांधीपार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया में निगम कर्मियों से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी। ड्यूटी समाप्त कर यह कर्मचारी बैंक से धन निकासी को पहुंचे थे। इसकी बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने सफाईकर्मी रामजीलाल, मंजू, निर्मला, दुर्गेश के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को डंडा, लात, घूंसों से मारा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना डीएम, एसपी, सीओ व थाना उत्तर प्रभारी को दी गई। हंगामे की सूचना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो वाल्मीकि समाज ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा बैंक में अलग से काउंटर बनवाया जाए। थाना उत्तर प्रभारी ने दोनों मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर वाल्मीकि समाज के लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पूरे शहर में मात्र चार एटीएम ने उगले नोट
नोटबंदी के बाद शहर में सरकारी व प्राइवेट बैंकों के एटीएम भी शोपीस बने हुए हैं। सोमवार को पूरे शहर में मात्र एसबीआई मेन ब्रांच, सुहाग नगर स्थित इंडियन बैंक, स्टेशन रोड स्थित आंध्रा बैंक तथा आगरा गेट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 2500 कैश निकला। एटीएम से कैश निकासी को लंबी कतार लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी में हंगामा, कैशियर से मारपीट
फीरोजाबाद।
गंज मोहल्ला स्थित पीएनबी शाखा के कैशियर के साथ गंज मोहल्ले के एक युवक ने बैंक के गेट पर मारपीट कर दी। वहीं रुपये निकालने को लेकर बैंक परिसर में लाइन में लगे युवकों में मारपीट हो गई। इसके चलते बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।

गंज मोहल्ला स्थित पीएनबी में कैशियर के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार सोनकर मूलरूप से वाराणसी के निवासी हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह  बैंक के गेट में प्रवेश कर रहे थे। तभी एक युवक ने उनको पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। कहा कि तुम हमारे आदमियों को पैसे नहीं दे रहे हो। उनको लाइन में खड़ा करा देते हो। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बैंक कर्मचारियों एकत्रित हो गए। इस बीच आरोपी युवक वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करने के साथ ही आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इसी बीच रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े युवकों में आपस में मारपीट हो गई। इसके चलते बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। कोतवाल उत्तर का कहना है कि एक युवक द्वारा बैंक कैशियर के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। कैशियर द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed