फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle worker committed suicide by hanging himself

Firozabad News: चूड़ी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Oct 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bangle worker committed suicide by hanging himself
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में चूड़ी श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक युवक नहीं दिखा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कमरे में देखा तो युवक फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजन ने बताया कि वह फर्नीचर की दुकान में भी कार्य करता था। हिमांयुपुर निवासी राहुल कुमार (27) चूड़ी का काम कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसने कमरे में बंद होकर फंदा कसकर अपनी जान दे दी। जब वह घर में किसी को नहीं दिखा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी ढूंढने के बाद कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था। परिजन उसे देखकर रोने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंद से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

वह दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह इससे पहले भी ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास कर चुका था। इसके साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन भी किया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed