फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle trader died by jumping in front of train in property dispute

Firozabad News: प्रॉपर्टी विवाद में चूड़ी कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bangle trader died by jumping in front of train in property dispute

विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को थाना उत्तर क्षेत्र निवासी एक चूड़ी कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के पीछे चूड़ी कारोबारी का पिता व अन्य परिजन से प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। इसी बात को लेकर मृतक चूड़ी कारोबारी के ससुराल और परिवार में घंटों विवाद चलता रहा। इस मामले में मृत कारोबारी के पुत्र ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर है। नितिन अग्रवाल उर्फ गुड्डू (48) निवासी कृष्णा पाड़ा ने थाना रसूलपुर के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। चूड़ी कारोबारी नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। थाना रसूलपुर पुलिस ने मौके पर पहचान नहीं होने के कारण शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया था। जैसे ही शव की शिनाख्त हुई तो चूड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान अट्टावाला मोहल्ला व निवास कृष्णापाड़ा में लोग जुट गए। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सुपुर्द कर दिया। जैसे ही परिजन चूड़ी कारोबारी के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले वैसे ही मृत नितिन के ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। ससुराल पक्ष का आरोप है कि पिता, भाई व चाचा के अलावा बहन मृत चूड़ी कारोबारी को प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्रताड़ित कर रहे थे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देने एवं आए दिन प्रताड़ना से दुखी होकर नितिन ने आत्महत्या कर ली। कई घंटे चले विवाद के दौरान मृतक के ससुराल पक्ष ने शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं उठने दिया। वहीं घटना के मामले में मृत चूड़ी कारोबारी के पुत्र उज्ज्वल अग्रवाल ने अपने दादा राजकुमार अग्रवाल, चाचा सचिन अग्रवाल, चाची नीतू अग्रवाल और बुआ शिल्पी अग्रवाल के विरुद्ध उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जाएगी।



मां के अंतिम संस्कार में नहीं होने दिया था शामिल
थाना उत्तर प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। पूछताछ में पता चला है कि एक माह पहले नितिन की मां की मौत आगरा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी। उस समय भी नितिन को जैसे ही पता चला कि मां की मौत हो गई है। वह अस्पताल पहुंचा। वहां पर भी विवाद हुआ। उसके भाई, पिता व उसकी बहन ने अस्पताल में ही नितिन को पीटा था। इतना ही नहीं मां के शवदाह संस्कार में शामिल तक नहीं होने दिया था। पूरा परिवार नितिन से सौतेला व्यवहार करता था। जबकि नितिन का व्यवहार सौम्य व सुशील बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed