फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle artisan hanged himself to death

Firozabad News: चूड़ी कारीगर ने फंदे पर लटक दी जान

Wed, 12 Nov 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bangle artisan hanged himself to death
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव बासठ में मंगलवार देर रात हुई घटना, पारिवारिक कलह से था परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के गांव बासठ में मंगलवार देर रात पारिवारिक कलह से परेशान चूड़ी कारीगर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।
गांव बासठ निवासी गुरुदयाल (35) की शादी सात साल पहले जगदीशपुरा, आगरा की युवती मुस्कान से हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। गुरुदयाल का पत्नी मुस्कान से करीब दो माह से विवाद चल रहा था। इसके चलते मुस्कान बच्चों के साथ कुछ माह से अपने मायका आगरा में रह रही है।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ था। इसके बाद भी पत्नी आने को तैयार नहीं थी। परिवार के लोग मंगलवार को किसी रिश्तेदार के यहां गमी में गए थे। देररात गुरुदयाल ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए और कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार पारिवारिक कलह में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed