फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Banarasi Das writer remembered on anniversary

जयंती पर याद किए साहित्यकार बनारसी दास

Thu, 24 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Banarasi Das writer remembered on anniversary
साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मभूषण दादा बनारसीदास चतुर्वेदी के 123 वें जन्मोत्सव पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। पत्रकारों, साहित्यकारों तथा समाजसेवियों ने गांधीपार्क चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का ही संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्री माथुर चतुर्वेदी क्लब व उपजा प्रेस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को सुबह नौ बजे कई संगठनों के लोग गांधीपार्क चौराहा पर एकत्रित हुए। दादा बनारसीदास चतुर्वेदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रमुख उद्यमी बालकिशन गुप्त ने कहा कि दादाजी एक पत्रकार एवं साहित्यकार होने के साथ ही सच्चे समाजसेवी थे। प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि चतुर्वेदी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प आज के पत्रकारों को लेना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार पंडित प्रेम नरायन द्विवेदी ने कहा कि दादा के साथ पत्रकारिता को सीखा। डा.अपूर्व चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी एडवोकेट, हरीश चतुर्वेदी, कांग्रेस एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, राकेश शर्मा चुन्नू, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सुनील वशिष्ठ, मनोज चतुर्वेदी, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, केके पोरवाल, संजीव भोला, लकी, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। प्रेस क्लब ऑफ फीरोजाबाद के तत्वावधान में दादाजी के जन्मोत्सव पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि दादा बनारसीदास के जीवन से आज के युवा पत्रकारों को सीख लेनी चाहिए। सुधीर शर्मा, बनारसी दास भोला, मंटू उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, राजीव शर्मा, वैभव शर्मा, रोहित तिवारी, मोहित सारस्वत मौजूद थे।
विज्ञापन


बच्चों को किया मिष्ठान का वितरण
फीरोजाबाद। वाल्मीकि श्रमजीवी एवं बाल कल्याण समिति चौकी गेट पर बनारसीदास चतुर्वेदी  का 123 वां जन्मदिवस समारोह बाल विद्यालय चौकीगेट पर मनाया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया और केक काटा। रमेश कुमार ने दादाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। विनय  कुमार ने संचालन किया। पुरुषोत्तमदास टंडन, रामजीलाल,  महेशचंद्र, ब्रजमोहन, सतीशचंद्र, सुरजीत, बंटी, राहुल, कपिल, मनोज, सिकंदर  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed