{"_id":"5f0c5c498ebc3e63d554c7c4","slug":"baink-mai-chala-cheking-abhiyan-firozabad-news-agr4502269114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाहर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाहर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में जिले में बैंकों के बाहर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। बैंकों में सामाजिक दूरी का पालन किए जाने के साथ मास्क का प्रयोग किए जाने की हिदायत दी। बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन किए जाने के साथ ही लूटपाट की घटनाओं को रोकने को पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बैंक खुलीं तो बैंकों में पैसा जमा करने एवं निकासी करने वालों की कतार लगी दिखाई दी। पुलिस की टीमें बैंकों के बाहर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने का पाठ पढ़ाती दिखाई दीं।
वहीं दूसरी ओर बैंकों के अंदर जाकर पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान लोगों को मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन किए जाने की हिदायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद मलिक ने स्टेशन रोड स्थित एसबीआई, कैनरा बैंक के साथ सुहागनगर में संचालित बैंक शाखाओं के बाहर चेकिंग की। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा ने बाईपास रोड स्थित एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक के साथ इलाहाबाद बैंक के भी बाहर चेकिंग की। एसएचओ लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने छारबाग एवं रामनगर क्षेत्र में चेकिंग की तो रामगढ़ थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बैंकों के बाहर चेकिंग की। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर बैंकों पर चेकिंग की गई। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बैंकों के बाहर सघन चेकिंग कराई जा रही है।