फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bail application resect in case of PM AWAS yojna

फर्जीवाडा कर पीएम आवास योजना का लाभ लेने वाली महिला की जमानत याचिका खारिज

Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bail application resect in case of PM AWAS yojna
फिरोजाबाद। पक्का मकान होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत भवन निर्माण के लिए किस्तें प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थी की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। महिला लाभार्थी के खिलाफ तत्कालीन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर डूडा विभाग के अभियंता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। न्यायालय ने डूडा विभाग को महिला लाभार्थी से जुड़ी पत्रावली प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत नगला करन सिंह निवासी महिला के पास निजी स्रोत से पक्का मकान है। इसके बावजूद महिला ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए डूडा विभाग में आवेदन किया। पत्रावली सत्यापन के बाद महिला को भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये 16 जनवरी 2019 और द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि छह दिसंबर 2019 को जारी कर दी गई। इस दौरान शिकायत के आधार पर तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मलिा लाभार्थी की जांच कराई तो महिला के पास पहले से दो पक्के मकान होने की पुष्टि हुई। इस पर तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर डूडा विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कश्यप ने एक जुलाई 2020 को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। न्यायालय के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया। सोमवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में महिला की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अदालत ने इस मामले में पीओ डूडा एवं एफआईआर दर्ज कराने वाले अभियंता को तीन दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन

विभाग ने तत्कालीन डीएम के निर्देश पर पीएमएवाई की महिला लाभार्थी के खिलाफ फर्जीवाड़ा और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एफआईआर कराई थी। महिला लाभार्थी अभी जेल में है। कोर्ट ने महिला द्वारा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत पत्रावली पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष वीर सिंह राजपूत - पीओ डूडा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed