{"_id":"691621f09a623620bc03994b","slug":"baba-became-the-mastermind-of-the-robbery-was-caught-by-the-police-while-surrendering-firozabad-news-c-25-1-agr1063-916210-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लूट का मास्टरमाइंड बना बाबा, सरेंडर के समय पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लूट का मास्टरमाइंड बना बाबा, सरेंडर के समय पुलिस ने दबोचा
Thu, 13 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद।मक्खनपुर थाना क्षेत्र में 30 सितंबर 2025 को गुजरात की वित्तीय प्रबंधन कंपनी जीके के कर्मियों से 2 करोड़ की लूट में डेढ़ माह से भागे हुए आरोपी गाजीपुर, दिल्ली निवासी पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घटना का यह मास्टरमाइंड बाबा बनकर हरिद्वार में छुपा हुआ था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सूचना पर इंस्पेक्टर मक्खनपुर और एसओजी प्रभारी की टीम ने नगला अनिरुद्ध के पास से पंकज को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लूट में उसे 16 लाख का हिस्सा मिला था, जिसमें से वह 4 लाख रुपये खाने-पीने और ठहरने में खर्च कर चुका है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 12,01,900 की रकम बरामद हुई है। पंकज ने खुलासा किया कि गिरफ्तारी के डर से काफी समय तक मेरठ, सहारनपुर फिर हरिद्वार में बाबा के वेश में छिपा रहा था। जेल में बंद साथियों की जमानत कराने और अपनी सरेंडर एप्लीकेशन डालने के लिए अधिवक्ता से मिलने आया था, जिसके लिए वह यह रकम साथ लाया था।
1.62 करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी, चार्जशीट, गैंगस्टर की तैयारी
पंकज की गिरफ्तारी के साथ ही 2 करोड़ की इस लूट में अब तक 1 करोड़ 62 लाख 07 हजार 200 रुपये, दो लक्जरी कार और अवैध असलहे बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अगले सप्ताह तक इस पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल शुरू करने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस गिरोह के सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराध से अर्जित की गई उनकी संपत्ति को भी कुर्क करेगी।
ढेर हो चुका है लूटेरा नरेश पंडित
बिजली मिस्त्री से अपराधी बना गैंगस्टर नरेश पंडित उर्फ पंकज पंडित निवासी अरनी, खैर, अलीगढ़ पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 5 अक्टूबर को नरेश शौच का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उसी रात पुलिस ने बाईपास स्थित झाड़ियों में उसे घेर लिया। नरेश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली ने नरेश के सीने को भेद दिया था।
विज्ञापन
लूटकांड और कार्रवाई की टाइम लाइन
30 अक्तूबर सुबह पांच बजे मक्खनपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट हुई।
4 अक्टूबर को पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 1 करोड़ 5 हजार 310 रुपये नकद, एक आईफोन और अवैध हथियार बरामद हुए थे।
5 अक्टूबर को गिरफ्तार अभियुक्तों में से मुख्य बदमाश नरेश हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिस पर डीआईजी आगरा रेंज ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
5 अक्तूबर की रात 50 हजार का इनामी और फरार लुटेरा नरेश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
6 अक्तूबर को नरेश के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
7 अक्तूबर को सिपाही अंकुर प्रताप सिंह की गिरफ्तारी हुई। उससे पांच लाख रुपये बरामद किए।
9 अक्तूबर को सिपाही मनोज कुमार की गिरफ्तारी हुई। इससे पांच लाख रुपये बरामद हुए थे।
13 नवंबर को इस लूटकांड का आखिरी आरोपी पंकज को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी।