फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   auto driver

ऑटो का चालन करने पर ऑटो चालकों ने की ट्रैफिक दरोगा के साथ अभद्रता

Thu, 19 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
auto driver
टूंडला। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर एक नाबालिग ऑटो चालक का चालान काटने की कार्रवाई को लेकर ऑटो चालक लामबंद हो गए। नाराज ऑटो चालकों ने हंगामा करते हुए ट्रैफिक पुलिस के दारोगा के साथ अभद्रता कर दी। साथ ही सुभाष चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे करीब का है। नगर के सुभाष चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दरोगा रामवीर सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक नाबालिग चालक का चालान करना शुरू किया। तभी ऑटो चालकों ने एकजुट होकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

इस बीच ऑटो को भी जबरन छुड़ाकर ले गए। दारोगा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान व थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुुमार को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे ऑटो चालकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि पुलिस ने ऑटो चालकों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इस मामले में ट्रैफिक दारोगा रामवीर का कहना है कि नाबालिग ऑटो को चला रहे हैं। जिनकी वजह से जाम लगता है। जब दरोगा ने चालान करने के लिए जैसे ही मोबाइल निकाला। चालकों ने अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed