{"_id":"68e9172977a13f27870c8117","slug":"auto-driver-arrested-for-posting-misleading-post-on-cm-yogi-and-pm-modi-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-158228-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीएम योगी-पीएम मोदी पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीएम योगी-पीएम मोदी पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फरिहा पुलिस ने शांति भंग में पाबंद कर जेल भेजा सोशल
फरिहा (फिरोजाबाद)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में भ्रामक पोस्ट साझा करने वाले एक व्यक्ति को थाना फरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को शांतिभंग के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना फरिहा इंस्पेक्टर राजीव सिंह के समक्ष एक पोस्ट आई थी, जिसे फेसबुक पर ऑटो चालक राहुल निवासी गूलामई, थाना फरिहा द्वारा एआई से एडिट करते हुए भ्रामक जानकारी के साथ साझा किया गया था। पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या विद्वेष फैलाने वाली सामग्री साझा करने से बचें।