फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto and e-rickshaw drivers came out in protest against route determination

Firozabad News: रूट निर्धारण के विरोध में उतरे, ऑटो व ई-रिक्शा चालक

Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auto and e-rickshaw drivers came out in protest against route determination
फिरोजाबाद। यातायात प्रशासन द्वारा शहर में जाम की समस्या से निजात के लिये उठाये जा रहे कदम और रूट निर्धारण का शहर के ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने विरोध किया है। कोटला चुंगी पर एकत्रित हुए ऑटो रिक्शा चालकों और गांधी पार्क मैदान में ई-रिक्शा चालकों ने नई व्यवस्था को लेकर अपना विरोध जताया। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की ओर से रूट निर्धारण में संशोधन की मांग संबंधी एक ज्ञापन यातायात प्रभारी को सौंपा गया। शहर के प्रमुख चौराहों व आंतरिक मार्गों पर रोज लगने वाली जाम की समस्या से निजात को यातायात पुलिस द्वारा ऑटो व ई-रिक्शा संचालन को रूट निर्धारण किया गया है। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के अनुसार रूट निर्धारण होने से इन में सफर करने वाली सवारियों पर अतिरिक्त किराया का बोझ बढ़ेगा। इस समस्या को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों ने कोटला चुंगी चौराहा पर एकत्रित होकर रूट निर्धारण की कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया। हालांकि सभी ऑटो रिक्शा चालक बाद में विहिप धर्म यात्रा महासंघ के पदाधिकारियों के साथ यातायात प्रभारी गगन गौड़ से मिले तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विहिप नेता विनेश शर्मा के अनुसार यातायात प्रभारी को रूट निर्धारण के संबंध में चार सूत्री ज्ञापन दिया गया है। इसमें शिकोहाबाद की ओर से आने वाले ऑटो रिक्शा आसफाबाद चौराहा से यूटर्न लेंगे। टूंडला की ओर से आने वाले ऑटो अब सुभाष तिराहा से 100 मीटर पहले रुकेंगे। जलेसर रोड की ओर से क्लब चौराहा तक आने वाले ऑटो चालक और कोटला चुंगी पर खड़े होने वाले ऑटो मुख्य चौराहा से 100 मीटर दूरी पर ही सवारियां भरेंगे। यातायात प्रभारी गगन गौड़ से मिले से प्रतिनिधि मंडल में अशोक चौहान, लखपत सिंह, ओमवीर सिंह, जितेंद्र राघव, जुगनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं गांधी पार्क में एकत्रित हुए ई-रिक्शा चालकों ने यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों के लिये तय किये जा रहे रूट पंजीकरण का काम आसान किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed