{"_id":"66c208313dfa51d97509f036","slug":"aunt-got-her-lover-to-misdeeds-her-minor-niece-in-firozabad-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कन्नौज की बुआ के बाद यूपी में 'पापी' मामी की दरिंदगी, प्रेमी से नोचवाया भांजी का जिस्म; कहानी कंपा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कन्नौज की बुआ के बाद यूपी में 'पापी' मामी की दरिंदगी, प्रेमी से नोचवाया भांजी का जिस्म; कहानी कंपा देगी
Sun, 18 Aug 2024 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:26 PM IST
सार
फिरोजाबाद ने मामी ने 14 वर्षीय भांजी को प्रेमी के हवाले कर दिया। उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मां की मौत व पिता के घर छोड़कर जाने के बाद पीड़िता ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन
minor girl (demo pic)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मामी ने प्रेमी से नाबालिग भांजी के साथ जबरन दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं उसे बंधक बनाकर रखा। मौका पाकर थाने पहुंची भांजी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने मामी व उसके प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मामी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना घिरौर क्षेत्र निवासी दो नाबालिग बहनों की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता बिना बताए घर छोड़कर चला गया था। ऐसे में थाना टूंडला क्षेत्र निवासी उनका मामा उन्हें अपने घर ले आया था। उनका पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
बीती 12 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे मामी ने अपने प्रेमी सुनील निवासी गांव फुलरई, मोहनीपुर, शिकोहाबाद को अपने घर बुलाया था। जहां सुनील ने प्रेमिका (पीड़िता की मामी) से उसकी 14 वर्षीय भांजी से संबंध बनाने के लिए कहा।
मामी ने पीड़िता को जबरन प्रेमी के साथ कमरे में बंद कर दिया। सुनील ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी। वहीं उसे घर से नहीं निकलने दिया। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पूर्व किसी तरह मौका पाकर वह पुलिस के पास पहुंच गई। घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने जांच के बाद शनिवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी सुनील व मामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को दोनों को न्यायालय भेजा। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यह भी देखें:-
यह भी देखें:-